पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहल्लुम पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन

चेहल्लुम पर लाठी प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन करते प्रतिभागी।

भास्कर न्यूज | बरकाकाना

नौवजवानेइतेहादुल मुस्लेमीन कमेटी चैनगढ़ा के तत्वाधान में क्षेत्र के अमवाटांड़ स्थित कर्बला मैदान में रविवार को चेहल्लुम के मौके पर लाठी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न इलाकों से आए प्रतिभागियों ने हैरत अंगेज करतब दिखा कर लोगों को खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता शहजादा अनवर और विशिष्ट अतिथि डीएसपी मुख्यालय एम हौदा ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपस्थित अतिथियों ने भी लाठी और अन्य अस्त्र शस्त्र से दो दो हाथ अजमाए। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल केजीएन एक्शन टीम हुआग, मिलन टीम इस्लामनगर चूल्हाबेड़ा, तहलका अीम पछाड़ी, मुजाहिल इस्लाम तारा टीम पलानी, इंडियन क्लब दंगेल झालदा, पुरूलिया, ब्लैक आर्मी चैनगढ़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से चहल्लुम सदन मो. हबीब अंसारी, सचिव मो. जमीर अंसारी, ओपी बरकाकाना सअनि असलम खान, भदानीनगर के थामस बारला, रमेश यादव, माे. अनवर हुसैन, मो. ताहिर हुसैन, मो. सलाउद्दीन, मो. क्यामुद्दीन, चैनगढ़ा अंजुमन के सदरे आला अब्दुल मन्नान, सदन मो. रूस्तम, सचिव मो. जहीर अंसारी, कोषाध्यक्ष मो. नेसार, मो. गुलजार, मो. इसराइल, मो. सलीम, मो. अफजल, अब्दुल कुदूस, ऐनुल, नौशाद, मो. हसीब, समीर, गुलाम, कमाल, जसीम, रियाज, महबूब, परवेज, इस्लाम, नौशाद, अकीब, मो. साजिद, तफीजुल, मुबारक, महमूद, फखरुद्दीन सहित कई मौजूद थे।