- Hindi News
- जमसं बच्चा गुट ने न्यू पिट कोलियरी ऑफिस में जड़ा ताला
जमसं बच्चा गुट ने न्यू पिट कोलियरी ऑफिस में जड़ा ताला
> लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप
> वार्ता के बाद शांत हुए आंदोलनकारी
भास्करन्यूज | भगतडीह
पीबीएरिया अंतर्गत शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी में जमसं बच्चा गुट के नेताओं ने प्रबंधन पर आवास आवंटन समिति में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कोलियरी कार्यालय में ताला जड़ दिया और परियोजना पदाधिकारी को एक घंटे तक घेरे रखा। इस दौरान जमकर प्रबंधन विरोधी नारे लगाए। आरोप लगाया कि प्रबंधन ट्रेड यूनियनों के साथ दोरंगी नीति अपना रही है। एक तरफ आरसीएमएस और जमसं कुंती गुट को वरीयता दी जा रही है। जबकि जमसं बच्चा गुट के नेताओं को तरजीह नहीं मिल रही है। प्रबंधन की दाेरंगी नीति नहीं चलने दी जाएगी। बाद में आंदोलन कर रहे नेताओं और प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। वार्ता मंे तय हुआ कि आवास आवंटन समिति में जमसं बच्चा गुट के सदस्य को भी शामिल किया जाएगा। तब जाकर आंदोलनकारी शंात हुए और प्रबंधन को भविष्य में इस तरह के कदम नहीं उठाने की हिदायत दी।
शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी कार्यालय में पीओ को घेरे नेता।
बताते हैं कि शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी में कार्य करने वाले कर्मियों को आवास आवंटन के लिए समिति द्वारा अनुशंसा की जाती है। इस समिति में कोलियरी से संबंधित ट्रेड यूनियनों के सदस्य शामिल रहते हैं। लेकिन शिमलाबहाल न्यू पिट कोलियरी प्रबंधन द्वारा समिति का पुनर्गठन होने पर आरसीएमएस और जमसं कुंती गुट के सदस्यों को ही रखा गया। इसको लेकर जमसं बच्चा गुट के नेताओं द्वारा मामले को लेकर आक्रोश बना हुआ था। मंगलवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा।
आवास आवंटन समिति में जमसं बच्चा गुट को नहीं किया गया था शामिल
कार्यालय में ताला जड़ने से कार्मिक प्रबंधक एके श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी बाहर ही रहे। उसके बाद नेताओं द्वारा नारेबाजी शुरू कर दी गई। करीब तीन घंटे बाद परियोजना पदाधिकारी डीके मिश्रा पहुंचे। उनके पहुंचते ही नेता और भी आक्रोशित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रबंधन की दोरंगी नीति नहीं चलेगी। प्रबंधन आपसी ट्रेड यूनियन के बीच मन मुटाव की स्थिति पैदा करे। सभी को बराबर हक मिले। उसके बाद परियोजना पदाधिकारी ने धैर्य का परिचय देते हुए सभी को शांत कराते हुए कार्यालय का ताला खुलवाया और वार्ता करने की बात कही। इसके बावजूद कार्यालय के अंदर घुसकर परियोजना पदाधिकारी का घेराव किया।
परियोजना पदाधिकारी ने दिया धैर्य