स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी: आईजी
अगलेवर्ष तक झारखंड सरकार के पुलिस विभाग में बंपर बहाली होगी। इसके लिए नौजवान तैयार रहें। पूरी तैयारी के साथ शरीर को स्वस्थ रखें और पुिलस विभाग से जुड़कर समाज को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करें। उक्त बातें आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने मंगलवार को चांदमारी स्थित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। श्री सिंह ने प्रतियोगिता के विजयी रहे अंबिका स्पोर्टिंग क्लब सेंद्रा को शील्ड प्रदान किया। तथा उपविजेता बने सोरेन क्लब प्रधानखांटा को भी पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता के फाईनल मैच को देखा। खिलािड़यों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप लोग भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। जरूरत है ईमानदारी से प्रयास करने की। प्रतियोगिता का आयोजन हलचल क्लब चांदमारी मांझी बस्ती की ओर से किया गया था। मौके पर बैंक मोड़ इंस्पेक्टर मो. अलीमुद्दीन, धनसार थाना प्रभारी एमके गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, परमेश्वर पांडेय, संजय सिंह, पूरण हांसदा, महावीर हांसदा आदि उपस्थित थे।
फूटबॉल मैच के विजेता टीम के साथ डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद अन्य