पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलकंठ शिव मंदिर में हरिकीर्तन

नीलकंठ शिव मंदिर में हरिकीर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह | धनसारचांदमारी स्थित श्रीश्री नीलकंठ शिव मंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय महाअखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। धनसार क्षेत्र हरे राम..., हरे कृष्ण... के बोल से गूंजायमान हो रहा है। 17 फरवरी तक चलने वाले इस हरिकीर्तन में डिगवाडीह राम मंदिर से सात सदस्यीय कीर्तन मंडली पहुंची हुई है। जो हरिकीर्तन से क्षेत्र को भक्तिमय बना हुआ है।





मंडली में ब्रजेश सिंह, रामचन्द्र दास, धर्मेन्द्र व्यास, मुकेश व्यास, शंकर व्यास, हनुमान व्यास आदि शामिल हैं। वहीं भक्तों के लिए सुबह और शाम में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भक्त काफी संख्या में जुट रहे हैं। हरिकीर्तन के आयोजन में रामबदन दास महाराज का योगदान सराहनीय है। 17 फरवरी को व्यास सम्मेलन का आयोजन किया गया जाएगा। इसमें जिले भर से व्यास मंडली भाग लेंगे। बेहतर प्रस्तुति करने वाले व्यास मंडली को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। समापन के दिन वृहद रूप से भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।