पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . भगतडीह

डीबी स्टार . भगतडीह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . भगतडीह

आजके दौर में हर एक व्यक्ति को अपने आप को संयमित करना होगा। सोच में बदलाव लानी होगी। उन्हें इस बात पर सदैव ध्यान रखना होगा कि वह कौन सी भाषा का प्रयोग करें जिससे उनके साथ काम करने वाले महिला सदस्यों को नागवार ना गुजरे। उनके आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचे। छात्राओं को परिधान पर विशेष रूप से सोचने की जरूरत है। उन्हें संयमित रहना होगा। उक्त बातें गुरुवार को आरएसपी कॉलेज में आयोजित शिक्षण संस्थान में यौन उत्पीड़न पर रोक विषयक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहीं।

भारतीयपरंपराओं का सदैव ख्याल रखे . अधिकांशवक्ताओं ने अपने सहयोगियों के साथ-साथ छात्राओं को नसीहत दी। कहा कि भारतीय परंपराओं का सदैव ख्याल रखे। अपने संस्कृति के अनुसार वस्त्र धारण करें। छात्राओं के साथ-साथ महिला सदस्यों की सुरक्षा कैसे की जाये, इस पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि शिक्षण संस्थान में महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग और दूरी पर शौचालय का निर्माण हो। शिकायत कोषांग का गठन होना चाहिए। जो छात्राएं लज्जा वश खुलकर शिकायत नहीं कर पाती, वो शिकायत लिखकर दे सकती हैं।



इसमें इससे त्वरित कार्रवाई करने पर बल मिलेगा।

पाठ्यक्रम में यौन संबंधी विषय शामिल करने पर बल

वक्ताओं ने पाठयक्रम में यौन संबंधि विषय को शामिल करने की भी वकालत की। जो भी टीन एजर भटक रहे हैं, सच्चाई जानने के बाद भटकाव रूकेगा। विद्यालय परिसर में महिला-पुरुष कर्मियों की व्यवस्था तथा कॉलेज परिसर के आस पास नियमित रूप से गश्ती पर बल दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुब्रोतो कुमार मुखर्जी, इंस्पेक्टर विष्णु रजक उपस्थित थे। मंच की अध्यक्षता आरएस बारा ने की। मुख्य वक्ता में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जीएम लुगून, डा. जीडी मंडल, डा. जीएन सिंह, पाठक, आरपी सिंह, तनुजा राय आदि प्रमुख थे।

आरएसपी कॉलेज में यौन उत्पीड़न विषय पर संगोष्ठी में उपस्थित छात्र-छात्राएं और अन्य।

आरएसपी कॉलेज में यौन उत्पीड़न विषय पर संगोष्ठी में विचार रखते वक्ता।

सभी संयम दिखाएं, तो शिक्षण संस्थानों में रुकेगा उत्पीड़न

आरएसपी कॉलेज झरिया में यौन उत्पीड़न विषय पर संगोष्ठी आयोजित