पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोक दी गई 40 कर्मियों की हाजिरी

रोक दी गई 40 कर्मियों की हाजिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह| कुसुंडाक्षेत्र की धनसार कोलियरी के 40 कर्मियाें की हाजिरी प्रबंधन ने गुरुवार को रोक दी। हाजिरी रोके जाने के बाद कर्मी आक्रोशित हो गए और परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर शिकायत की। कहा कि किस कारणवश उनकी हाजिरी रोकी गई है, प्रबंधन स्पष्ट करे। जवाब में परियोजना पदाधिकारी बीके मिश्रा ने कहा कि पिछले दो माह प्रबंधन द्वारा नोटिस दिया गया है कि राइज एरिया, धनसार से क्वार्टर खाली कर जगजीवन नगर और इस्ट बसुरिया में सिफ्ट करने को कहा गया है। लेकिन कर्मी प्रबंधन के आदेश को नहीं मान रहे हैं। कहा कि दुर्गा पूजा तक का समय दिया जा रहा है अगर उक्त समय तक सिफ्टिंग कार्य नहीं हुआ तो हाजिरी काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। अभी केवल हिदायत के तौर पर हाजिरी रोकी गई है। कर्मियों का कहना था कि प्रबंधन थोड़ी मोहलत और दे सिफ्टिंग कार्य शुरू किया जाएगा, तब जाकर कर्मियों की हाजिरी बनाई गई। इस दौरान नंदलाल महतो, अशोक राम, रतन घोष, गोपाल कुमार, धर्म बाउरी, दीपक कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित थे।