विजिलेंस ने की कोलियरी में जांच
भगतडीह| कुसुंडाक्षेत्र की धनसार कोलियरी में गुरुवार को कोयला भवन स्थित विजिलेंस विभाग की दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही कोलियरी में हड़कंप मच गया। टीम ने पहुंचते ही प्रथम पाली में कर्मियों द्वारा बनाई गई हाजिरी के रजिस्टर की जांच की। टीम में वीके सिन्हा और राहुल मीणा थे। जांच के दौरान टीम ने वैसे कर्मियों पर विशेष नजर रखी जो अंडरग्राउंड का भत्ता लेेते हैं और सरफेस पर रहते हैं। जांच के दौरान टीम के साथ धनसार कोलियरी के प्रबंधक क्यूआई खान, आेवरमैन अजय सिंह आदि उपस्थित थे।