पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मरीजों में पाए गए डेंगू के लक्षण

दो मरीजों में पाए गए डेंगू के लक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतडीह | बोर्रागढ़स्थित गोलाई बस्ती और खपड़ा धौड़ा में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इलाज के लिए एक को कोलकाता और दूसरे को बोकारो ले जाया गया है। बताते हैं कि गोलाई बस्ती निवासी रामचंद्रमा राम का पुत्र कुशल कुमार (4) और रामजनक राजवंशी की पुत्री चंद्रमा कुमारी (3) को पिछले चार दिनों से बुखार था। पहले अभिभावकों ने मेडिकल से दवा लेकर दिया गया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। उसके बाद आसपास में रहने वाले झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराया गया। जांच भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परेशान अभिभावक अन्य चिकित्सकों के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने आशंका व्यक्त की कि डेंगू के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। इसे त्वरित बाहर किसी अच्छे अस्पताल में ले जाएं, नहीं तो खतरा बढ़ सकता है।



उसके बाद कोलकाता और बोकारो के लिए मरीज को ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि शिमलाबहाल बस्ती में भी डेेंगू के मरीज पाए गए थे। उन लोगों का इलाज बोकारो में चल रहा है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।