पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार की मांग को ले किया प्रदर्शन

रोजगार की मांग को ले किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | तिसरा/भगतडीह

गोलकडीहपरियोजना के एटी लिब्रा आउटसोर्सिंग (एनसी परियोजना) और विश्वकर्मा परियोजना के वर्कशॉप के समीप जेके डीजल कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आंदोलन किया गया। दोनों ही मामले में प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल। इसको लेकर आंदोलनकारियों में उबाल है। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

विस्थापन से पहले रोजगार दे प्रबंधन

गोलकडीहके एनसी परियोजना में घनुडीह चार नम्बर, आठ नम्बर और गांधी चबुतरा के दर्जनों लोग परियोजना पहुंचे। विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि परियोजना चालू होने के कारण सबसे अधिक गांधी चबुतरा के लोग प्रभािवत हुए हैं। घनुडीह चार नम्बर और आठ नम्बर के लोग जद में गये हैं। प्रबंधन बिना सुविधा दिये ही यहां से हटाना चाह रहा है।

जेके डीजल के कर्मी मांग रहे हैं सुरक्षा

धनसारस्थित विश्वकर्मा परियोजना में हेवी मेंटेनेंस का कार्य जेके डीजल नामक कंपनी करती है। उक्त कंपनी मंे कार्य करने वाले मजदूरों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। नेतृत्व केन्द्रीय संगठन सचिव बिहारीलाल चौहान, विजय कुमार पासवान, धर्मेन्द्र चौहान, शोले पासवान कर रहे थे।

रास्ता बनाने को लेकर हुआ था आंदोलन

उल्लेखनीयहै कि करीब एक माह पूर्व परियोजना से रास्ता बनाने को लेकर घनुडीह आठ नम्बर के रहने वाले लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी थी। काफी जद्दोजेहद के बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू हुआ। प्रबंधन ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन बाद के दिनों में इस पर कोई पहल नहीं की गई। ऐसा स्थानीय लोगों का आरोप है।

विश्वकर्मा परियोजना के जेके डीजल कार्यालय पर प्रदर्शन करते मजदूर।