पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरक्षा की मांग पर कोलियरी का चक्का जाम

सुरक्षा की मांग पर कोलियरी का चक्का जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्ताकोलाक्षेत्र की विक्ट्री कोलियरी में जमसं कुंती गुट के बैनर तले कर्मियों जमसं समर्थकों ने दो घंटे तक कोलियरी का कार्य ठप रख प्रदर्शन किया।

कोलियरी प्रांगण में प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रबंधन पर आरोप लगाया कि कर्मियों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर खिलवाड़ किया जा रहा है। सुरक्षा के साथ उत्पादन की बातें तो कही जाती हैं लेकिन उस पर अमल नहीं होतीं। खदान में उतरने वाले कर्मियों को सही रूप से कैप लैंप नहीं मुहैया कराया जाता है। कैप लैंप ही भी तो ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में कार्य करना मुश्किल है। अधिकारी खदान के अंदर निरीक्षण करने नहीं जाते। आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए विक्ट्री कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी पहुंचे। वार्ता हुई। वार्ता में उन्होंने कर्मियों और यूनियन के लोगों को आश्वस्त किया। कहा कि सुरक्षा के नियमों का पालन किया जायेगा। जो कमियां हैं उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद आंदोलनकारी माने और कोलियरी का कार्य शुरू हुआ।

45 घंटे से बंद हैं लोदना की छह नौ नंबर साइडिंग

अलकडीहा | लोदनाक्षेत्र की छह और नौ नंबर साइडिंग पिछले 45 घंटे से पूरी तरह से बंद है। आंदोलन जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बैनर तले जारी है। साइडिंग बंद रहने से लोदना क्षेत्र से अब तक 16 हजार टन कोयला का डिस्पैच नहीं हो पाया है। वहीं साइडिंग के ट्रांसपोर्टर को लाखों रइस मामले में कई दौर की वार्ता हुई। लेकिन सहमति नहीं बनी। इधर एनटीएसटी प्रबंधन ने जनता मजदूर संघ के असंगठित मजदूर के नेता सुरेन्द्र पासवान सहित 15 से 20 लोगों पर सरकारी काम में बाधा तथा डैमरेज की लिखित शिकायत थाने में की है।

आंदोलनकारियों ने प्रबंधन को बताया तानाशाह

बतातेहैं कि सुरक्षा में कमी को लेकर कर्मियों द्वारा प्रबंधन को कई बार मौखिक लिखित रूप से सूचना दी गई थी। परियोजना पदाधिकारी से भी आग्रह किया गया था। सुरक्षा में भारी कमी बताया गया। उसके बावजूद प्रबंधन की रूिच नहीं देखकर प्रदर्शन करने का कदम जमसं कुंती गुट के बैनर तले उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकािरयों ने प्रबंधन को तानाशाह तक कह डाला।

शराबपीकर कार्य पर आने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

वार्ताके दौरान पीओ नसीम आलम ने यूनियन के प्रतिनिधियों से कहा कि सुरक्षा के इंतजाम में कहीं भी कोताही नहीं बरती जायेगी। लेकिन आग्रह किया कि जो भी कर्मी शराब पीकर कार्य पर आयेंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी। उस समय यूनियन प्रतिनिधियों को सहयोगात्मक रवैया अपनाया जायेगा। आंदोलनकारियांे में महेश पासवान, जेएन सिंह थे।

विक्ट्री कोलियरी में जमसं कुंती गुट के बैनर तले प्रदर्शन करते कर्मी।

खबरें और भी हैं...