जेनरल मजदूर ने ओवरमैन को पीटा
भगतडीह|बस्ताकोला क्षेत्रकी विक्ट्री कोलियरी में ओवरमैन के पद पर कार्यरत रामेश्वर प्रसाद यादव के साथ मारपीट की घटना घटी। उन्होंने अपने सहकर्मी जेनरल मजदूर संजय सिंह पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत परियोजना पदाधिकारी नसीम आलम और धनसार थाना में लिखित रूप से की है। जानकारी के अनुसार परियोजना पदाधिकारी ने तत्काल आरोपी जेनरल मजदूर को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद दोनों में तनाव है।