- Hindi News
- कार्य के दौरान हॉलेज घर का टूटा रस्सा, ट्रामर घायल
कार्य के दौरान हॉलेज घर का टूटा रस्सा, ट्रामर घायल
भगतडीह | पीबीएरिया क्षेत्र की शिमलाबहाल कोलियरी में गुरुवार की प्रथम पाली में कार्य के दौरान ट्रामर लक्ष्मण प्रसाद घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सहकर्मियों ने कुस्तौर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सेंट्रल अस्पताल भेज दिया गया। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि प्रथम पाली में ट्रामर लक्ष्मण प्रसाद चार नम्बर पीट में कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान हॉलेज का रस्सा अचानक टूट गया। रस्सा टूटने से जोरदार झटका लगा और वह ट्राली की चपेट में गया। घटना के दौरान उसके पैर और पीठ में गंभीर चोट आई है।