- Hindi News
- नीचे धौड़ा के लापता युवक का शव बरामद, हत्यारा गिरफ्तार
नीचे धौड़ा के लापता युवक का शव बरामद, हत्यारा गिरफ्तार
भुरकुंडा | भुरकुंडापुलिस ने मंगलवार को नीचे धौड़ा के लापता युवक सुनील राम का शव कुर्से जंगल में बरामद किया। पुलिस ने युवक के हत्या करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नीचे धौड़ा निवासी सुनील राम पिछले रविवार से लापता था। युवक की मां पन्ना देवी ने भुरकुंडा थाना में अपने पुत्र के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। मंगलवार की सुबह भुरकुंडा पुलिस ने सुनील राम का शव कुर्से जंगल में बरामद किया। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद नीचे धौड़ा निवासी देवलाल मुंडा एवं उसकी प|ी जानकी देवी को गिरफ्तार कर थाना ले आया। पूछताछ में देवलाल मुंडा ने सुनील राम की हत्या करने की बात स्वीकार की। देवलाल मुंडा ने बताया कि सुनील राम उसको मारना चाहता था। रविवार को सुनील राम अत्यधिक शराब पीए हुए था। मौका देखकर देवलाल मुंडा, प|ी जानकी देवी एवं भुनेश्वर प्रजापति तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को कुर्से जंगल में फेंक दिया। इधर, हत्या में शामिल भुनेश्वर प्रजापति फरार है।