- Hindi News
- मतदाता जागरूकता को लेकर चलेगा स्वीप कार्यक्रम
मतदाता जागरूकता को लेकर चलेगा स्वीप कार्यक्रम
रामगढ़ | विधानसभाचुनाव 2014 के मद्देनजर जागरूकता कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को समाहरणालय में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमकुम प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कॉलेजों में निबंधन लेखन, काव्य लेखन, क्विज और स्वीप सजेशन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 18 से 23 वर्ष के छात्र -छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। इसे लेकर कॉलेज के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक प्रतियोगिता से दो दो प्रतिभागी कॉलेज स्तर पर चुने जाएंगे। जिन्हें राज्य स्तर के प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
बैठक में कॉलेज प्रतिनिधियों से प्रपत्र में कार्यक्रम आयोजन संबंधी सूचना मांगी गई है। बैठक में पीटीपीएस कॉलेज, जेएम काॅलेज भुरकुंडा, जुबली कॉलेज भुरकुंडा, सीएन कॉलेज रामगढ़, रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ और चितरपुर कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए।