- Hindi News
- मंदिर में लघुशंका करने पर आक्रोश भुरकुंडा उरीमारी मुख्य सड़क जाम
मंदिर में लघुशंका करने पर आक्रोश भुरकुंडा-उरीमारी मुख्य सड़क जाम
भुरकुंडाथाना अंतर्गत सयाल बस स्टैंड के पास मंदिर में एक युवक ने लघुसंका कर दिया। विरोध में सयाल वासियों ने मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे से उरीमारी-भुरकुंडा मुख्य सड़क को सयाल आठ नंबर के पास जाम कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोपहर साढ़े बारह बजे जाम हटा दिया। स्थानीय लोगों का आराेप था कि पुलिस ने छाती पर पिस्तौल तानकर जाम हटवाया है। इधर, स्थानीय लोगों के जाम से सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की रात्रि सयाल बस स्टैंड खटाल निवासी भुमा यादव शराब पीकर नशे में धुत मंदिर में ही लघुशंका कर दिया। जिसका विरोध लोगों ने किया। इस दौरान मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल सयाल में किया गया। इस संबंध में एसपी रंजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। ताकि उपद्रवी हावी ने हो सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बावजूद इसके क्षेत्र पर पुलिस काे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।