दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में लोगों को जानकारी देते विशेषज्ञ।
भुरकुंडा. झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जवाहर नगर स्थित केंद्रीय सदस्य पवन कुमार साहु के आवास में नि: शुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में सेराजेम पद्धति के विशेषज्ञ राखी कुमारी एवं बबीता कुमारी ने लोगों को बताया कि सेराजेम मशीन के माध्यम से ब्लड प्रेशर, सुगर, लिकोरिया, हाईपाटेशन, जोड़ो का दर्द, कमर दर्द, आंख रोग सहित अन्य रोगों के मरीजों का इलाज किया जाता है। इलाज का यह प्रक्रिया लगातार तीन महीने तक चलता है। शिविर में लोगों को सेराजेम मशीन के माध्यम से इलाज किया गया। शिविर को सफल बनाने में मोहित कुमार, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी, वासो देवी, रीता देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।