भाजपा के प्रखंड कमेटी की घोषणा
भुरकुंडा. भारतीजनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक शनिवार को जवाहर नगर सामुदायिक भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अविनेश सिंह, जगतार सिंह, हरिनारायण सहानी, प्रेमनाथ साहू, संजीव कुमार बाबला, डब्लू पांडेय, सलिल सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान ने प्रखंड कमेटी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष सुरेश नायक, रवि कुमार राम, रौशन पासवान, महामंत्री रोशन कुमार राम, मंत्री रवि पासवान, मनोज राम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राम, कार्यकारणी में श्रवण कुमार, उमेश नायक, सुनील राम, सुदेश्वर कुमार, राजू पासवान, शंकर कुमार, विकास कुमार, बिरजू कुमार, फिट्टू भुइयां, रिंकू राम, दोस भुइयां, डीबू कुमार, पवन कुमार, आमंत्रित सदस्य में सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष जुगल नायक, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शामिल है। बैठक की अध्यक्षता अजय पासवान एवं संचालन प्रकाश नायक ने किया।