दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन
भुरकुंडा. भारतीयजनता पार्टी की बैठक शनिवार को सुंदर नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजय सिंह उपस्थित थे। बैठक में जदयू नेता झुन्नू दुबे के नेतृत्व में दर्जनों लोगों का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रुप से सूरज शर्मा, मुन्ना ओझा, आरके पारिख, प्रकाश श्रीवास्तव, मो. समीर, राज आनंद, गौतम पात्रा, पवन सिंह, गोपाल, प्रदीप, संतोष, रवि, राकेश, धमेंद्र, सुमित, कृष्णा, सूरज, पंकज सहित अन्य लोग मौजूद थे।