- Hindi News
- 28 महिला कामगारों को मिली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
28 महिला कामगारों को मिली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
उरीमारी. कोलइंडिया स्पेशल फीमेल स्वैच्छिक रिटायरमेंट स्कीम 2014 के तहत सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों से 28 महिलाओं की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन को सीसीएल मुख्यालय रांची ने स्वीकृति दे दी है। इसके तहत बरका-सयाल प्रबंधन ने शनिवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त महिला कामगारों को सेवानिवृत कर दिया। जिसमें सौंदा डी परियोजना के सफाई कर्मचारी सुरजी देवी, जनरल मजदूर कैटेगरी वन गौरी बाई, उरीमारी परियोजना के मजदूर कैटेगरी टू मायू देवी, पीआर मालती देवी, वैगन लोडर सहोदरी देवी, पोदिन देवी, जमुराती देवी, जनरल मजदूर कैटेगरी टू छुनिया देवी, पीआर कौशल्या देवी, सुरपतिया देवी, सेनिटेशम मजदूर कैटेगरी टू लीलावती देवी, यूडीसी ममता देवी, जीएम कार्यालय के सेनिटेशम मजदूर कैटेगरी टू सरोज देवी, आशा देवी, सेंट्रल सौंदा परियोजना के वाल्वमैन जीता देवी, यूडीसी सोनी सिन्हा, भुरकुंडा परियोजना के जनरल मजदूर कैटेगरी टू किरण देवी, पांडूबिया तुरी, सबिता देवी, सीता आदि शामिल हैं।