पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू डॉन बास्को में मना शिक्षक दिवस

न्यू डॉन बास्को में मना शिक्षक दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा. जवाहरनगर स्थित न्यू डॉन बास्को स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भुरकुंडा थाना के सअनि निगम सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य ललन सिंह ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता पाठ, शिव भक्ति शिकारी नाटक का मंचन कर लोगों के बीच समा बांध दी। मौके पर धनंजय मिश्रा, नीरज सिन्हा, पवन मिश्रा, अनिमा, रीता, सपना, प्रेम, नेहा, राम सुबोध, शत्रुंजय सिंह सहित दर्जनों बच्चे एवं अभिभावक मौजूद थे।