पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मयूर स्टेडियम में स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

मयूर स्टेडियम में स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रीय सलाहकार सह संचालन समिति की बैठक सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें वेलफेयर फंड से होनेवाले कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर वेलफेयर कमेटी के माध्यम से चयन कार्यों का सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अक्टूबर-नवंबर माह में सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भुरकुंडा परियोजना के रिवर साईड स्थित मयूर स्टेडियम में कराई जाएगी। बैठक में एक नवंबर को कोल इंडिया स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाने का निर्णय हुआ। इसके अलावा सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र में पड़नेवाले 21 पंचायतों में सीएसआर के तहत खेलकूद सामग्री का वितरण संबंधित मुखिया के माध्यम से कराने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्षता महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता ने की। मौके पर बरका-सयाल एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलाय तुल्लाह, सीएसआर पदाधिकारी आरके डोरा, आईडीपी सिंह, सुखदेव प्रसाद, विंध्याचल बेदिया, दिलीप यादव, अशोक कुमार शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, शंभु नारायण मौजूद थे।