पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरब्रिज को लेकर ग्रामीणों ने कराया कार्य ठप

ओवरब्रिज को लेकर ग्रामीणों ने कराया कार्य ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोवाडीहगांव में ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने एमजीसीपीएल कंपनी का कार्य ठप करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एमजीसीपीएल कंपनी कोडरमा से रांची रेलमार्ग का निर्माण कार्य कर रही है। उक्त मार्ग लोवाडीह होकर जा रही है। कंपनी ने अभी तक गांव में किसी तरह का विकास कार्य नहीं किया है। ग्रामीणों ने लोवाडीह नाला में ओवरब्रिज बनाने की मांग कंपनी से किया जा रहा है। लेकिन कंपनी द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। कंपनी ओवरब्रिज बनाने का कार्य नहीं करती है तो रेल निर्माण कार्य अनिश्चितकालीन ठप कर दिया जाएगा। कार्य ठप कराने वालों में रमेश बेदिया, राजेश बेदिया, संजय बेदिया, महेश बेदिया, संजय करमाली, बुद्धु बेदिया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।