झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
झामुमोके केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने सोमवार को लोवाडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान केंद्रीय सचिव को ग्रामीणों ने जन समस्याओं से अवगत कराया। इसपर संजीव बेदिया ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का विकास झामुमो ही कर सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं मौके पर हरिलाल बेदिया, मुखिया चरेंद्र बेदिया, जयप्रकाश बेदिया, जयराम बेदिया, शैनाथ महतो, नरेश गंझू, फूलेश्वर गंझू, राजेश बेदिया, शिवचरण गंझू, जगधन मुंडा, मुनिया, शनिचरी देवी, राथो मुंडा, मीना, बंधनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।