पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता समिति ने बनवाया ट्रांसफार्मर

स्वच्छता समिति ने बनवाया ट्रांसफार्मर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | जवाहरनगर पंचायत की मुखिया प्रमिला दुबे एवं जल सहिया मंजू देवी ने ग्राम जल स्वच्छता समिति के राशि से पंप हाऊस का जला ट्रांसफॉर्मर को बनवाने का काम किया है। झारखंड विकास बोर्ड के बलकुदरा स्थित पंप हाऊस का ट्रांसफॉर्मर पिछले दिनों जल गया था। जिसके कारण क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी। विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर बनवाने के लिए एक महीने का समय बताया गया। क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए मुखिया एवं जल सहिया ने समिति फंड से ट्रांसफॉर्मर बनवाने का निर्णय लिया। सोमवार को जला हुआ ट्रांसफॉर्मर को बनवाकर पंप हाऊस में लगवाकर पानी आपूर्ति शुरू कर दी गई। उक्त पंप हाऊस से जवाहर नगर, पटेल नगर, सुंदर नगर, भुरकुंडा, कुर्से, हुरूमगढ़ा सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है।