- Hindi News
- डीडीसी ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
डीडीसी ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
प्रखंड मुख्यालय मांडू में चला सफाई अभियान
प्रधानमंत्रीद्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ सोमवार को डीडीसी राजेश्वरी बी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से किया। अभियान के शुभारंभ पर उन्होंने प्रखंड और अंचल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि गंदगी देश की सबसे बड़ी समस्या है। गंदगी की वजह से ही बीमारियां फैलती हैं। बीमारियों से बचाव के लिए हमें श्रमदान के माध्यम से अपने घर आसपास के स्थानों की साफ-सफाई करनी होगी। जिससे हम स्वच्छ और सुंदर भारत का निर्माण कर गांधी जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।
प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को संबोधित करने के बाद वे डीपीओ कृष्ण नंदन प्रसाद, बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ डेविड बलिहार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारियों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर गंदगी की सफाई की। अभियान के शुभारंभ पर उपप्रमुख मजहर वारिस, मुखिया मंजू जोशी, महिला प्रसार पदाधिकारी पुष्पा एक्का, डीपीएम नीरज कुमार, प्रभु पासवान, विनीता सिंह, सुषमा कुमारी, कामख्या प्रसाद, ज्योति कुमारी, कनीय अभियंता अवधकिशोर प्रसाद, सोहन प्रसाद, नरेश राम, राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार राय, अरविंद प्रसाद, उदय शरण प्रसाद, खेमलाल महतो, रवींद्र मिश्रा सहित कई प्रखंड, अंचल स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।
भुरकुंडा : सड़क साफ करते सीसीएल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि।
प्रखंड कार्यालय में झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ करते डीडीसी।
मांडू : प्रखंड परिसर की सफाई करते बीडीओ समेत अन्य।
मांडू | स्वच्छभारत अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय मांडू में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बीडीओ जयकुमार राम ने सभी कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे मुख्यालय परिसर में झाड़ू लगाया और प्रखंड परिसर की सफाई की। मौके पर सीओ रविंद्र कुमार, बीएओ शिव बचन सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, जीपीएस सुनील कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सक डाॅ. सैयद हिदायतुल्लाह, आनंद मूर्ति दीक्षित, बीपीओ नीलेश कुमार, नाजिर राकेश कुमार, शाहिद इकबाल, वेरोनिका तिर्की, रीमा मुसहर, राजकुमार बेदिया, जगेश्वर महतो, छोटेलाल भुईंया समेत कई अन्य लोग शामिल थे। इधर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स