पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भव्य कलश यात्रा निकाली गई

भव्य कलश यात्रा निकाली गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां।

भास्कर न्यूज | गोला

प्रखंडक्षेत्र के हेरमदगा गांव से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं युवतियां शिव मंदिर से माथे पर कलश लेकर कुसुमडीह, रजरप्पा रोड, मेनरोड, हुप्पू, तोयर होते हुए भैरवी नदी के तट पर पहुंची। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश में जल डालकर पुन उसी मार्ग से होकर मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक की। बताया गया कि नवरात्रा को लेकर मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। मौके पर रमेश चंद्र पोद्दार, योगेंद्र नायक, विक्रम सिंह, नंदकिशोर सिंह, महेश महतो, लालदेव महतो, अरज लाल महतो, सचनू महतो, परमानंद महतो, लखी चरण महतो आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

दुर्गापूजा पंडाल सह मेला का उद्घाटन आज

बरकाकाना| नयानगरमें नवरात्र के शुभ अवसर पर मंगलवार को मां भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। पूजा मेले के सफल आयोजन को लेकर समिति बनाई गई है। जिसमे मुख्य संयोजक सचिव संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, एसएनए जाफरी, संजय लाला, राज कुमार बरियार, एनसी विश्वास, देवी मुखर्जी, प्रदीप कुमार धर, अनुज कुमार, शंभु सिंह, रंजीत कुमार सिंह का चयन किया गया है। इधर, मेले में उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने के लिए मेला कमेटी की ओर से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पूजाकी तैयारी जोरों पर

भुरकुंडा| कोयलांचलसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह एवं भक्तिभाव देखा जा रहा है। जगह-जगह पूजा स्थलों में मेला लगाने, आकर्षक पंडाल एवं विद्युत सज्जा की जा रही है। पूजा को लेकर भुरकुंडा थाना चौक, हॉस्पिटल कॉलोनी, जवाहर नगर, बौनर धौड़ा, बिरसा चौक, पटेल नगर, नागेश्वर मैदान, रीवर साईड, ग्लास फैक्ट्री, चोरधरा, लपंगा, बलकुदरा, रसदा, क्वायरी गेट, सौंदा डी, सेंट्रल, सौंदा, सौंदा बस्ती सहित अन्य पूजा पंडालों में मूर्ति कलाकार मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिक, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।