- Hindi News
- भदानीनगर महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रारंभ
भदानीनगर महावीर मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रारंभ
भजन-कीर्त्तन करते श्रद्धालु।
भुरकुंडा | भदानीनगरस्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर का दो दिवसीय 14वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। सुबह पुरोहित उदय पांडेय ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। तत्पश्चात 24 घंटे का अखंड-हरिकीर्तन शुरू हुआ। पूरा क्षेत्र हरे रामा हरे कृष्णा के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। शनिवार को मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नकुल प्रसाद, आनंद दुबे, रणवीर सिंह, भोला सिंह, विद्यासागर ओझा, सुनील सिंह, राज गुप्ता, बासुकीनाथ ओझा, राजेश साव, चंदन दुबे, प्रेमचंद गिरि, विक्रम ओझा, दीनानाथ राम, जयेश्वर महतो, किशोर ठाकुर, बबलू गिरि, बसंत प्रसाद, राजू मिश्रा, अशोक सिंह, मुन्ना दुबे, विश्वामित्र प्रसाद बाचल सहित अन्य जुटे हैं।