सेंट्रल सौंदा कोलियरी में पीट मीटिंग
भुरकुंडा | रसीसीएलकोलियरी कर्मचारी संघ बीएमएस ने शुक्रवार को सेंट्रल सौंदा कोलियरी के ओल्ड बांसगढ़ा खदान और कार्यालय के समक्ष पीट मीटिंग की। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए बरका-सयाल के क्षेत्रिय सचिव शिवशंकर सिंह ने कहा कि भारत सरकार कोयला उद्योग का निजीकरण करना चाहती है। जिसका मजदूर घोर विरोध करते हैं। केंद्र सरकार निजीकरण बिल को वापस नहीं लेती है तो यूनियन आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी। सभा के दौरान मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। मौके पर हृदयानंद सिंह, विनोद कुमार शर्मा, राजा राम, अरुण कुमार, मो. मोइन, सिराजुद्दीन अंसारी, होरीफ महतो, प्रदीप बनर्जी, हैदर सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।