पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर कॉलोनी में वाटर सप्लाई बाधित

मजदूर कॉलोनी में वाटर सप्लाई बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | अपरसिमाना भूमिगत खदान में लगे ट्रांसफार्मर का क्वायल लूटे जाने के कारण सौंदा डी के मजदूर कॉलोनियों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है। अपर सिमाना खदान से ही मजदूर कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की जाती थी। पानी सप्लाई बाधित होने से मजदूरों के सामने घोर समस्या उत्पन्न हो गई है।

खदानमें चल रहा था फेज का काम : सौंदाडी अपर सिमाना भूमिगत खदान से पुन: उत्पादन कार्य शुरु करने के लिए फेज का कार्य चल रहा था। ट्रांसफार्मर से क्वायल की लूट जाने के बाद खदान के अंदर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से फेज का कार्य भी बंद हो गया। पीओ जेडी घोष ने बताया की वर्तमान में खदान के अंदर करीब 85 टन उत्पादित कोयला स्टॉक है। जिसे सिर्फ निकालना था। केबुल और क्वायल लूटे जाने के कारण खदान के अंदर उत्पादित कोयला नहीं निकाला जा सकता है। इस संबंध में भुरकुंडा थाना प्रभारी ने कहा कि खदान में हुए लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीएल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। संभावित जगहों पर छापेमारी जारी है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।