नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर
भुरकुंडा | लायंसक्लब भुरकुंडा ने रविवार को पटेल नगर क्लब में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया। उद्घाटन निरामया हॉस्पिटल, रांची के डॉक्टर राहुल कुमार, क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन अशोक सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉक्टर राहुल कुमार ने 80 लोगों के आंखों की जांच की। जिसमें 35 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। क्लब के सदस्यों ने बताया कि मोतियाबिंद मरीजों का आगामी 17 दिसंबर को निरामया हॉस्पिटल रांची में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में निरामया की टीम में शामिल डॉक्टर सुशील मिश्रा, अनिमा कुमारी, मुकेश कुमार, धीरज कुमार, सुनील चौधरी, पूनम कंडूलना, प्रतिमा टोपो ने विशेष योगदान दिया। मौके पर यूएस पांडेय, विमल यादव, अखिलेश शर्मा, एनके तिवारी, संजय सिंह, प्रमोद शर्मा, आरएन ओझा, डॉ. अवधेश सिन्हा, राजेंद्र महतो सहित अन्य क्लब के सदस्य मौजूद थे।