पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापित संघर्ष समिति ठप करेगी डिस्पैच कार्य

विस्थापित संघर्ष समिति ठप करेगी डिस्पैच कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | सीसीएलभुरकुंडा कोलियरी विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक रविवार को नव प्राथमिक विद्यालय मदना टांड बलकुदरा में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि पिछले 2 सितंबर को समिति द्वारा सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल प्रबंधन द्वारा नहीं की गई है। प्रबंधन आगामी 18 सितंबर तक बैठक आहूत कर मांगों पर कार्रवाई कर समिति को अवगत नहीं कराती है तो समिति 20 सितंबर को पुन: एक स्मार पत्र सौंपेगा। इसके बावजूद प्रबंधन कोई पहल नहीं करती है तो समिति 7-15 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन भुरकुंडा कोलियरी का 24 घंटे का डिस्पैच ठप आंदोलन किया जाएगा। साथ ही समिति बलकुदरा उत्खनन परियोजना में काम करने वाली आउट सोर्सिंग कंपनी का भी कार्य ठप कराएगी। जिसकी सूचना समिति 72 घंटा पूर्व प्रबंधन को देगी। बैठक में कहा गया कि अक्टूबर माह में समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में समिति सीसीएल प्रबंधन के इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है। जिसमें प्रबंधन द्वारा भुरकुंडा रेलवे साइडिंग एवं सीएचपी को बंद करने का निर्णय लिया गया है। समिति इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। प्रबंधन को बंद करने का निर्णय वापस लेना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता विकास सोरेन एवं संचालन जयदेव सिंह ने किया। मौके पर गिरधारी गोप, दर्शन गंझू, प्रेम कुमार साहू, महेंद्र बेदिया, मनोज मुर्मू, मनाराम मांझी, राजन तुरी, कुलदीप यादव, बबन पांडेय, विक्रम करमाली, हरिशंकर चौधरी, गणेश बेदिया, कुलेश्वर गंझू, बलकाहा विश्वकर्मा, जितनी देवी, लक्ष्मी देवी, बुधनी देवी मौजूद थे।