पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो के जिला मंत्री बने योगेश दांगी

भाजयुमो के जिला मंत्री बने योगेश दांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | भारतीयजनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव कुमार बाबला ने बिरसा चौक निवासी योगेश कुमार दांगी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया है। कहा कि इनके मनोनयन से जिला में युवा मोर्चा को काफी मजबूती मिलेगी और युवाओं में नई शक्ति का संचार होगा। पार्टी का विस्तार, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करेंगे। जिला मंत्री मनोनीत होने पर कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में अविनेश कुमार सिंह, सलील मोहन सिन्हा, अनुप ठाकुर, जगतार सिंह, हरि साहनी, सन्नी कुशवाहा आदि शामिल है।