30 महिलाओं को मिला प्रशस्ति पत्र
भुरकुंडा | आदर्शरूरल एंड अरबन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को जवाहर नगर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पाई 30 महिलाओं को संस्था के सचिव जयवीर दांगी केजीवीके पदाधिकारी कार्तिक कुमार ने प्रशस्ति पत्र दिया। मौके पर प्रशिक्षिका सपना सिंह ने कहा इन महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण तीन महीने तक लिया है। संस्था महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए तत्पर है ताकि ये अपने और अपने परिवार के लिए सहयोगी बने। मौके पर अमरजीत कौर, लक्ष्मी कौर, अनीता कुमारी, अल्पना अग्रवाल, अनु सिंह, शर्मीला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।