पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान : संजीव बेदिया

पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान : संजीव बेदिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाचौक के समीप रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पार्टी के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष संजीव बेदिया ने किया।

तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों महिला-पुरुषों ने झामुमो एवं संजीव बेदिया में आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। झामुमो जमीन की पार्टी है, पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। हेमंत सरकार में राज्य का विकास और गरीबों का काम हुआ है।

अध्यक्षता मुकेश राउत संचालन उदय मालाकार ने किया। मौके पर प्रमोद राय, चमन मुंडा, संजीत राम, अलमीना कुजूर, नंदू नायक, विजय गोस्वामी, प्रशांत डे, मुकेश पासवान, अरुण करमाली, संजय वर्मा, शशि महतो, शौकत, मो. मुमताज, तुला खान, भोला कुमार, अलीम अंसारी, उदयभान दुबे, जग्गू घांसी, टीपू खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।