- Hindi News
- भाजपा नेता ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह
भाजपा नेता ने किया बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह
धन संग्रह में शामिल भाजपा नेता।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
भारतीयजनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक साव के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम सेंट्रल सौंदा में जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ राहत कोष संग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह कर प्रधानामंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। ताकि जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाया जाए। मौके पर देवेंद्र सिंह, डब्ल्यू सिंह, गौतम पात्रा, शशि भूषण सिंह, विशाल कुमार, किशोर कुमार, राजदीप, विक्रम, दीपक, अनुराग, पंकज, विश्वजीत, कमल प्रजापति, कृष्णा करमाली, नारायण साव सहित दर्जनों युवक शामिल थे। इधर, रोटरी सामुदायिक संगठन की बैठक भुरकुंडा में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जम्मू-कश्मीर बाढ़ आपदा पीडि़तों के सहायतार्थ प्रधानामंत्री आपदा राहत कोष में 51 हजार रुपया धन संग्रह कर भेजने का निर्णय लिया गया। पुरे कोयलांचल क्षेत्र में भुरकुंडा रोटरी क्लब की देख-रेख में अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का प्रोजेक्ट चेयरमेन संजय पांडेय एवं सिटू सलूजा को बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता आरसीसी के अध्यक्ष रितेश मिश्रा एवं संचालन योगेश दांगी ने किया। मौके पर सचिव नरेश जायसवाल, किशोर यादव, उमेश रजक, अविनेश कुमार, मुखिया जगदीश बेदिया, राजेंद्र मुंडा, भवानी महतो, प्रेम कुमार, रामफल बेदिया, कृष्णा राम, रिंकू धामी मौजूद थे।