पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार करेगी विकास

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार करेगी विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंगाल सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी : जयंत

हेमंत सरकार के सभी मंत्री अपराधी : सांसद

हजारीबागसांसद जयंत सिन्हा ने बुधवार को प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मगनपुर क्षेत्र के दौरे में कहा कि कंगाल सरकार से विकास की उम्मीद करना बेमानी है। वहीं, भुरकुंडा के भदानीनगर स्थित गेस्ट हाऊस में आईएजी फैक्ट्री कर्मियों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने नीचे धौड़ा पहुंचकर मृतक सुनील राम के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। सांसद ने भदानीनगर, भुरकुंडा, सौंदा डी, रीवर साइड आदि क्षेत्रों का भी दौरा किया। भदानीनगर आईएजी फैक्ट्री गेस्ट हाउस में मजदूरों की समस्या को सुनी। फैक्ट्री के जीएम नकुल प्रसाद ने सांसद को बताया कि पिछले दो-तीन माह से बिजली बिल बकाया होने से मजदूर कॉलोनियों की बिजली विद्युत बोर्ड ने काट दी है। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मजदूरों का वेतन, ग्रेच्युटी, पीएफ, ईएसआई आदि का भुगतान नहीं किया गया है। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नारायणचंद्र भौमिक, अशोक साव, बालेश्वर कुमार, संजय कुशवाहा, अविनेश कुमार, सुमन सिंह, रणवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, जगतार सिंह, डॉ. संजय सिंह, महेंद्र महतो, योगेश दांगी, संजीव कुमार बावला, डब्ल्यू सिंह, युगल नायक, मुन्ना ओझा, पिंकू झा, संजय पासवान, सूरज शर्मा, रघुवीर यादव, एसके बोस, आरके पारिख, चंद्रशेखर कसेरा आदि मौजूद थे।



फोटो30 भुरकुंडा, फैक्ट्री कर्मियों की समस्या सुनते सांसद जयंत सिन्हा

गोला | गोलामें जयंत सिन्हा पत्रकार वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार के सभी मंत्री अपराधी हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री चंद्रशेखर चौधरी, कुंटू बाबू, प्रो संजय सिंह, अजय कुमार ओझा, सहदेव ठाकुर, मनोज महतो, विजय कुमार ओझा, डोमन नायक, अवध किशोर अग्रवाल, बबलू साव, चतुर्भुज कश्यप, तेजपाल महतो, बबलू आदि मौजूद थे।

मगनपुर | झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त संयुक्त राजनीतिक दल की सरकार चल रही है और जब तक इसे जड़ से उखाड़कर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं बन जाती तब तक राज्य का विकास नहीं हो सकता। यह बात सांसद ने गोला प्रखंड क्षेत्र का दौरा करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या झारखंड सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंंने कहा कि राज्य सरकार ने डीवीसी का चार हजार करोड़ र