सरना संगम स्पोर्टिंग क्लब ने जीता खिताब
बरकाकाना | नयानगर बरकाकाना स्थित केंद्रीय कर्मशाला मैदान में बुधवार को मिलन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित 17वें ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें फाइनल मैच सरना संगम स्पोर्टिंग क्लब भुरकुंडा बनाम जेके स्पोर्टिंग क्लब लपंगा के बीच खेला गया। इसमें सरना संगम क्लब ने जेके क्लब को 1-0 से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। सरना संगम स्पोर्टिंग क्लब भुरकुंडा की ओर से राज करमाली ने एक गोल किया। नमुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया थे। मौके पर सुरपति देवी, घुटुवा पंचायत के मुखिया रमण बेदिया, वार्ड सदस्य राजेश बेदिया, पंचदेव करमाली, प्रदीप बेदिया, अखिलेश महतो, जावेद इराकी, विक्की बेदिया सीताराम बेदिया, कैलाश बेदिया आदि मौजूद थे।
फोटो26 विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि संजीव बेदिया अन्य