- Hindi News
- 24 को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का हुआ निर्णय
24 को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का हुआ निर्णय
रामगढ़ | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक गुरुवार को सिद्धेश्वर धाम मंदिर में राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश मंत्री राजेश साह प्रचारक रविशंकर शामिल हुए। बैठक में उन्होंने अभाविप सदस्यों को बताया कि 24 सितंबर को शैक्षणिक कुव्यवस्था, राज्य में फैली अराजकता भ्रष्टाचार के विरोध में महासंग्राम के तहत हजारों की संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। महासंग्राम को लेकर उन्होंने रामगढ़ नगर से कुश कुमार, भुरकुंडा नीतीश कुमार, मांडू निरंजन कुमार महतो, गोला मनसु बेदिया, दुलमी कुंदन ठाकुर, चितरपुर सौरभ कुमार को संयोजक के रूप में मनोनित किया। बैठक में मुख्य रूप से अंशु पांडेय, शंकर महतो, हरीश कुमार, विजय भुइयां सहित कई अभाविप सदस्य मौजूद थे।