पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल बाल विकास योजना ने अयोजित कराई प्रतियोगिता

सीसीएल बाल विकास योजना ने अयोजित कराई प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

सीसीएलबरका-सयाल क्षेत्र के बाल विकास योजना ने रविवार को रीवर साईड में गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिरसा चौक, कैथोलिक आश्रम स्कूल, श्री अग्रसेन स्कूल, बाल विकास विद्यालय पटेल नगर, आदिवासी हाई स्कूल उरीमारी, डीएवी स्कूल उरीमारी के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम डीएवी उरीमारी के आदित्य सिंह, द्वितीय कैथोलिक आश्रम पटेल नगर के फरहान अहमद, तृतीय श्री अग्रसेन स्कूल के अमित कुमार को सफल प्रतिभागी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पीके सिन्हा ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन सहायक प्रबंधक कार्मिक अंकुर मिनोचा, हरदयाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जेवा खातून, सूरज, रोशनी, अभिषेक, पितांबर, राजू, पूजा, मोंटी, चंदन, विजय, ईशा, आदित्य, हेमंत, आकांक्षा सहित अन्य छात्रों ने हिस्सा लिया।