पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान अपना अधिकार समझें : समर

मतदान अपना अधिकार समझें : समर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | जेएमकॉलेज एवं जुबली कॉलेज भुरकुंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना ने बुधवार को मतदाता जागरूकता दिवस मनाया। जेएम कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लपंगा शाखा के प्रबंधक समर कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अशोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मतदाता जागरूकता विषय पर चर्चा की। शाखा प्रबंधक समर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता अपने मतदान के अधिकारों को समझें। राष्ट्र, धर्म, जात के बीच मतदाताओं को चुनना होगा कि कौन सबसे ऊपर है। प्राचार्य रामानुज सिंह ने कहा कि एनएसएस बौद्धिक एवं मानसिक रूप से समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर लखन लाल मोदी, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, सावित्री विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। इधर, जुबली कॉलेज महिला शाखा में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. आरके दास ने किया। मौके पर एसएस पांडेय, एसपी पांडेय, मो. कलामुद्दीन, राजेश कुमार, यूके पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।