पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुरकुंडा के लोगों में दिखाई दिया रोष

भुरकुंडा के लोगों में दिखाई दिया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | एनसीओईएसीटू ने गुरुवार को भुरकुंडा कोलियरी के माइन बी में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में कोयला उद्योग पर निजीकरण बिल लाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। माइन बी में आयोजित पीट मीटिंग में बिल की निंदा कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस बीच मौजूद यूनियन नेताओं ने कहा कि भारत सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो पूरे कोयला उद्योग में हड़ताल की जाएगी। इसके अलावा सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में कोयला की ढुलाई रोक दी जाएगी। मीटिंग की अध्यक्षता किरण कुमार ने की। सभा को क्षेत्रीय सचिव एमपी वर्मा, शाखा सचिव बैजनाथ राय, उदय प्रसाद ने संबोधित किया। मौके पर मनोज कुमार झा, रामेश्वर उरांव, लक्ष्मी प्रसाद, एतवा मुंडा, सिकंदर, शामदेव , राजू, छोटेलाल, दीपक, मनाराम मांझी, दिलचंद तुरी, बुधु उरांव, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।