- Hindi News
- सीसीएल भुरकुंडा के सुरक्षाकर्मियों ने जब्त किया अवैध कोयला
सीसीएल भुरकुंडा के सुरक्षाकर्मियों ने जब्त किया अवैध कोयला
भुरकुंडा | सीसीएल भुरकुंडा परियोजना के सुरक्षाकर्मियों ने गुरूवार को भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवर साईड से लगभग 40 टन अवैध कोयला और कोयला तौलने की तराजू जब्त किया है। कोयला तस्करों द्वारा साइकिल सवारों से अवैध रूप से कोयला डंप कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान सुरक्षाकर्मियों को देख कोयला तस्कर और सभी साइकिल सवार भाग निकले। अभियान में सुरक्षा प्रभारी शुभनारायण सिंह, जफरूद्दीन, राजकुमार, ओंकार नाथ, अन्तु नोनिया आदि शामिल थे। इधर, भुरकुंडा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा विभाग ने अवैध कोयला और इलेक्ट्रिकल कांटा (तराजू) जब्त करने की जानकारी दी है। जब्त कोयले का नापी करवाने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।