- Hindi News
- स्कूली बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची रवाना
स्कूली बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची रवाना
रवाना होते शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं।
भास्कर न्यूज. भुरकुंडा
गुरुदेव दवेश्वर अरविंद बेदांती संस्था के सौजन्य से शनिवार को गुरुदेव डीएवी स्कूल पटेल नगर के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व प्राचार्य आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को रांची में साइंस सिटी, सचिवालय, मछली घर, नक्षत्र वन, चिड़िया घर, टैगोर हिल सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास होता है। रवाना होने वालो में रचना तिवारी, अंजू कुमारी, आदिति दुबे, प्रिया सिंह, जासिया खातून सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे।