पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा. भदानीनगरस्टेशन रोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। सुबह पुरोहित उदय पांडेय ने पूरे विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना, हवन, पूर्णाहुति सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न कराएं। इस अवसर पर चल रहे 24 घंटे का अखंड-कीर्तन का समापन हुआ। पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव को संपन्न कराने में नकुल प्रसाद, आनंद दुबे, रणवीर सिंह, भोला सिंह, विद्यासागर ओझा, सुनील सिंह, राज गुप्ता, बासुकीनाथ ओझा, राजेश, चंदन, प्रेमचंद, विक्रम, दीनानाथ, जयेश्वर, किशोर, बबलू, बसंत, राजू, अशोक, मुन्ना, विश्वामित्र का योगदान रहा।