पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुर्से में 125 ग्रामीणों का खुला खाता

कुर्से में 125 ग्रामीणों का खुला खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुर्से गांव में शनिवार को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया भुरकुंडा ने 125 ग्रामीणों का जीरो बैलेंस पर खाता खोला। इस अवसर पर बीओआई के जूनियर मैनेजर मनोज कुजूर एवं स्टाफ दुर्गेश कुमार ने खाता खोलने में ग्रामीणों का सहयोग किया। मौके पर पंचायत के मुखिया रामदास बेदिया, पंसस जनार्दन मुंडा, हीरालाल करमाली, मीना देवी, आरती देवी, राजेश मुंडा, अभिनव कुमार, रूपलाल प्रजापति, शंकर मुंडा, श्रीनाथ मुंडा, नंदु करमाली, सुदर्शन करमाली, हरिचरण करमाली, अनिल बेदिया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।