पुआल में आग, हजारों का नुकसान
भदानीनगर थाना क्षेत्र के बनगडा गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे खलिहान में रखे पुआल में आग लग जाने से ग्रामीणों का हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार बनगडा निवासी अरूण महतो, जयश्वर महतो, सुरज महतो, फागुलाल महतो, रजलाल महतो का पुआल गांव के पीछे खलिहान में रखा हुआ था।
आग लगा देख ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन भयानक रूप से लगी आग बढ़ता ही जा रहा था। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने भदानीनगर थाना प्रभारी सुधीर चौधरी को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने जेएसपीएल का दमकल तत्काल बुलवाया। दमकल के पहुंचते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पुआल मालिक अरूण महतो ने बताया कि उनके सभी गोतिया का एक ही खलिहान में पुआल रखा हुआ था। घटना में उनलोगों को करीब 80 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही मवेशियों का एक वर्ष का चारा भी खत्म हो गया।
जलता पुआल।