- Hindi News
- पूर्व पीअो कार्यालय में लुटेरों ने बोला धावा
पूर्व पीअो कार्यालय में लुटेरों ने बोला धावा
48 हजार रुपए के सामानों की लूट, फायरिंग भी हुई
सेंट्रलसौंदा के हेड सिक्युरिटी गार्ड हरकचंद सिंह ने बताया कि आर्म गार्ड बिंदु मांझी ने उन्हें मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने भुरकुंडा थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह को तीन बार मोबाइल पर फोन किया। लेकिन थाना प्रभारी मोबाइल नहीं उठाया। समय पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती तो लुटेरे पकड़े जाते।
सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से हो रही है लूट : थाना प्रभारी
भुरकुंडाथाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह ने लूट की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सीसीएल सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से कोलियरी क्षेत्र में लूट हो रही है। सेंट्रल सौंदा हेड सिक्युरिटी गार्ड हरकचंद सिंह ने मुझे कोई फोन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक सीसीएल कर्मी आईडीपी सिंह ने मुझे फोन करके घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गश्ती दल वहां पहुंचकर जंगल में रातभर लुटेरों की खोजबीन में लगी रही। चुनाव के कारण फोर्स की कमी है जिसके कारण रात्रि गश्ती में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरों की खोजबीन किया जा रहा है। बहुत जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सामानों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सेंट्रल सौंदा का स्टोर में पड़ा समान।
अपराध
भास्कर न्यूज. भुरकुंडा
सीसीएल सेंट्रल सौंदा के पूर्व परियोजना कार्यालय में शुक्रवार की रात लुटेरों ने धावा बोलकर हजारों रुपए के सामानों की लूट कर ली। इस दौरान लुटेरों ने सुरक्षाकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव भी किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने एक राउंड फायरिंग की। सेंट्रल सौंदा के पूर्व पीओ कार्यालय सह स्टोर में रात करीब एक बजे 25-30 की संख्या में लुटेरों ने धावा बोला। लुटेरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखे 5 पीस एमपेलर, छह पीस नेक रिंग, एक पीस बैलेंस डिक्स, बैलेंस बल्ब, लौंग बुश सहित करीब 48 हजार रुपए लागत के सामानों काे लूट लिया। लुटेरों की अधिक संख्या देखकर सुरक्षा में तैनात बिंदु मांझी आर्म गार्ड, महेश प्रसाद, हरिहर होम गार्ड ने एक राउंड फायरिंग करते हुए भागकर एक रूम में छिप गए। इस क्रम में आर्म गार्ड बिंदु मांझी ने हेड सिक्युरिटी गार्ड हरकचंद सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही हरकचंद सिंह, उमेश प्रताप सिंह अन्य सुरक्षाकर्मियों के