पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरीमारी प्रथम, सयाल को दूसरा स्थान

उरीमारी प्रथम, सयाल को दूसरा स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल बरका-सयाल अंतर परियोजना के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कार देते जीएम।

प्रतियोगिता में भाला फंेकती महिला प्रतिभागी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवक-युवतियां।

भास्कर न्यूज. उरीमारी

बिरसा परियोजना के सौजन्य से महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार से चल रही सीसीएल बरका-सयाल अंतर परियोजना दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। इसका समापन बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता ने प्रतियोगिता में परियोजना स्तर पर अंक के आधार पर प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त हुए खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरण कर किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों से 10, 000 मीटर दौड़, चक्का प्रक्षेपण, तृकूद, पाल वोल्ट, 800 मीटर दौड़, तार गोला प्रक्षेपण, तीरंदाजी, 100 मीटर दौड़ 400 मीटर रीले दौड़ लगवाई गई। जबकि महिला वर्ग के खिलाड़ियों से तृकूद, 100 मीटर दौड़, तार गोला प्रक्षेपण 400 मीटर रीले दौड़ लगवाई गई।

उरीमारीपरियोजना के खिलाड़ी रहे अव्वल

प्रतियोगितामें उरीमारी परियोजना के खिलाड़ी खेल के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 205 अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। सयाल परियोजना 157 अंक के साथ दूसरे स्थान और 120 अंक लाकर सेंट्रल सौंदा परियोजना तृतीय स्थान पर कायम रही। जबकि भुरकुंडा परियोजना को 109 अंक, बिरसा परियोजना को 54 अंक जीएम यूनिट को 36 अंक प्राप्त हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

महिलावर्ग में शांति देवी रहीं अव्वल

वहींमहिला वर्ग की खिलाड़ियों में 33 अंक प्राप्त कर अव्वल रही शांति देवी और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में 21-21 अंक के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे सयाल डी कोलियरी के संजय सोरेन मार्शल हांसदा को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं महाप्रबंधक ने खेल ध्वज को उरीमारी परियोजना पदाधिकारी को सौंपकर अगले वर्ष खेल आयोजन करने की घोषणा की। इससे पूर्व रैयत युवा विस्थापित श्रमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पोटंगा के सौजन्य से युवक-युवतियां द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम