- Hindi News
- पैंथर मोबाइल का होगा अाधुनिकीकरण : डीजीपी
पैंथर मोबाइल का होगा अाधुनिकीकरण : डीजीपी
डीजीपी राजीव कुमार के समक्ष बातों को रखते चैंबर पदाधिकारी।
रामगढ़ | वीडियोकांफ्रेंसिंग से डीजीपी आपके द्वार के तहत डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि रामगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पैंथर मोबाइल व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया जाएगा। पैंथर के लिए नई बाइक उपलब्ध कराई जाएगी। पैंथर पुलिस कर्मियों को अाधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। डीजीपी ने रामगढ़ से जुड़ी भुरकुंडा, कुजू, भदानीनगर, वेस्ट बोकारो ओपी को थाना का दर्जा देने के अलावा छत्तरमांडू, मुर्रामकला, बाजार समिति, रजरप्पा मंदिर में टीओपी बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर जल्द कार्रवाई की बात कही। वे बुधवार को एसपी के आवासीय कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग कर एसडीपीओ अशोक कुमार और चैंबर के पदाधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ले रहे थे। इस दौरान चैंबर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, सचिव विष्णु पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने व्यवसायियों से जुड़ी सुरक्षा और अापराधिक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की बातों काे रखा। पेट्रोल पंपों में लूट की घटना, साइबर क्राइम से एटीएम से फर्जी निकासी की बात उठाई गई। वहीं, व्यवसायियों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर डीजीपी ने कहा कि लाइसेंस की पेंडिंग मामले पर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने एसडीपीओ को कई दिशा-निर्देश दिए।