कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर कार्यशाला
भुरकुंडा |नव चेतनामानवाधिकार समाज कल्याण संस्था के तत्वावधान में बुधवार को रीवर साइड वर्क्स क्लब में कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्था के सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में कन्या भ्रूण हत्या काफी बढ़ गया है। यह एक कानूनन अपराध है। कन्या भ्रूण हत्या के कारण समाज में लड़कियों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। बच्चियों के साथ भेद-भाव की जा रही है। हमें कन्या भ्रूण हत्या को राेकने के लिए समाज को जागरूक करना होगा। संस्था की ममता शाहजरा ने कहा कि जिस परिवार में एक शिक्षित महिला होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि बच्चियों को शिक्षित करने से महिला समाज का उत्थान किया जा सकता है। प्रिया प्रसाद ने कहा कि आज के समय में महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। घर और परिवार का पालन-पोषण पुरुषों के बराबर योगदान दे रही है। कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जागरूकता, बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के लिए शपथ ली गई। कार्यशाला में संस्था के अध्यक्ष गोपाल चंद्र डे, उमेश यादव, नरेंद्र सिन्हा, राजकुमार श्रीवास्तव, दीपक सिंह, रंजीत राम, संतोष भुइयां, विक्रम करमाली, अरूण पासवान, अनिल बेदिया, सरवानंद झा, श्रीधर शर्मा, धनंजय सिंह, भीम सिंह, मो. हसन, बलबिंदर सिंह सहित अन्य शामिल थे।